Deepveer Wedding: तो इस तारीख को होगा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का फ़िल्मी रिसेप्शन !
Updated : March 10, 2019 02:30 PM ISTबॉलीवुड के पॉवर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जबसे अपनी शादी का ऐलान किया है, उनके फैन्स ख़ुशी से पागल हुए जा रहे हैं। ये जोड़ी अपने रिश्ते को आगे ले जा रही है और हमें इनके रिश्तों को शादी में बदलता देखने में बेहद खुश हो रही है। इस नवम्बर में दीपिका और रणवीर जन्मों के साथ बन जायेंगे और एक नयी शुरुआत करेंगे। जैसा कि सभी को पता है कि ये दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करने वाले हैं और इनके दो रिसेप्शन होंगे, एक मुंबई और एक बैंगलुरु में।
अब एक नयी खबर आई है और ये पहली वाली से ज्यादा बेहतर है। खबर है कि दीपिका और रणवीर 1 दिसम्बर को इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को एक ग्रैंड फ़िल्मी रिसेप्शन पार्टी देंगे। इसके अलावा एक पार्टी सिर्फ परिवारवालों के लिए होगी। इसके अलावा खबर ये भी है कि दीपिका और रणवीर मुंबई में अपने सपनों का घर ढूंढ रहे हैं, जिसमें वे शादी करने के बाद रहेंगे। लेकिन अभी उन दोनों को घर नहीं मिला है और इसलिए रणवीर शादी के बाद दीपिका के घर में शिफ्ट हो जायेंगे। सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों घर ढूँढने में जल्दबाजी नहीं करना चाहते।