महेंद्र सिंह धोनी से मिले सुशांत सिंह राजपूत
Updated : April 06, 2016 11:02 AM IST सुशांत सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही बायोपिक में धोनी का किरादर निभाने की तैयारी में हैं और किरदार में खुद को पूरी तरह से ढालने और विश्वास बढ़ाने के लिए वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान के साथ मुलाकात से अच्छा क्या होगा। अनुपम खेर ने हाल ही में ट्विटर पर खुलासा किया कि धोनी फिल्म के सेट पर आए थे। खेर भी इस प्रोजेक्ट का भाग हैं जिसमें वह धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभा रहे हैं।
Lara, our camera attendant was happiest 2 meet @msdhoni on d sets of biopic on his life. @itsSSR is equally happy.:) pic.twitter.com/hGYXhFe7Da
— Anupam Kher (@AnupamPkher) December 14, 2015
खबरों की माने तो पहले भी पत्नी और बेटी के साथ डिनर पर गए धोनी की मुलाकात अचानक से किआरा आडवाणी से हुई थी जो कि बायोग्राफिकल फ्लिक में साक्षी धोनी का किरदार निभा रही हैं। फ़िलहाल फिल्म की शूटिंग रांची में चल रही है। कहा जा रहा था कि अभिनेता ने रोल के चलते अपनी मूँछ हटाई हैं।
नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में 110 किरदार हैं जिन्हे निर्देशक ने खुद चुना है। 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में युवराज सिंह के रूप में हैरी टांगरी, साक्षी सिंह धोनी के रूप में किआरा आडवाणी, विराट कोहली के रूप में फवाद खान, सुरेश रैना के रूप में राम चरण तेजा, रोहित शर्मा के रूप में श्रेयस तलपड़े और ग्रेग चैपल के रूप में कादर खान शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग में देरी के चलते मूवी इस साल रिलीज़ ना हो कर अगले साल रिलीज़ की जाएगी।