दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने भू-माफिया के खिलाफ पीएम मोदी से मांगी मदद !
Updated : December 17, 2018 12:40 PM ISTबॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार पर भू-माफियाओं का संकट मंडरा रहा है। इस बारे में उनकी पत्नी सायरा बानो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। सायरा बानो ने भू-माफिया समीर भोजवानी पर उन्हें धमकाने और उनकी प्रॉपर्टी को हड़पने का आरोप लगाया है। दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर, भू-माफिया समीर भोजवानी जेल से छूट गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आश्वासन के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया। उन्हें पैसे और बल से धमकाया जा रहा है। मुंबई में आपसे मिलने का निवेदन है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Request from Saira Banu Khan: The Hon’ble @PMOIndia Shri @narendramodi
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 16, 2018
Sir, Land Mafia Samir Bhojwani realeased from Jail. No Action Taken despite assurances by CM @Dev_Fadnavis
Padma Vibhushit betrayed, Threatened by money n muscle power. Request meeting wth u in #mumbai
बता दें, समीर भोजवानी ने मुंबई के पाली हिल इलाके के दो प्लाट पर अपना हक़ बताया है। इसमें से एक बंगला दिलीप कुमार और सायरा बानो का है। इस बारे में सायरा बानो दिलीप कुमार ने इसी साल जनवरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद अप्रैल में भोजवानी को गिरफ्तार भी किया गया था। अब भोजवानी के जेल से बाहर आने के बाद वो फिर दिलीप कुमार के बंगले के हडपना चाहता है। जिसके लिए सायरा बानो पीएम मोदी से मिलना चाहती हैं। अब देखना होगा पीएमओ की तरफ से क्या जवाब आता है।