47 की उम्र में एकता कपूर बनी माँ, बेटे का हुआ जन्म !
Updated : January 31, 2019 10:48 AM ISTअभी तीन साल पहले की ही बात है जब बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर की लाइफ में उनके बेटे लक्ष्य की एंट्री हुई थी। लक्ष्य का आना दादा जीतेंद्र और बुआ एकता कपूर के लिए सबसे बड़ी ख़ुशी थी। लेकिन अब तीन साल बाद एक और ख़ुशी ने दस्तक दी है। आपको बता दें, एकता कपूर माँ बन गई हैं। उन्होंने सेरोगेसी के जरिये बेटे को जन्म दिया है। खबरों की माने तो 27 जनवरी को ही बेबी बॉय का जन्म हो गया था। जिसे जल्द ही घर लाया जायेगा।
47 साल की एकता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की। लेकिन सेरोगेसी के जरिये वो माँ जरुर बन गई है। इसके साथ ही इस नन्हें मेहमान के आने से जीतेंद्र समेत उनके परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश हैं। तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के बाद अब जीतेंद्र नाना भी बन गए हैं।
Updated : January 31, 2019 10:48 AM IST
Please Subscribe us OnGoogle News