दोबारा माँ बनने वाली हैं ईशा देओल, ऐसे दी खुशखबरी !
Updated : January 21, 2019 05:49 PM ISTसाल 2019 बॉलीवुड के सबसे दमदार परिवार मतलब देओल फैमिली के लिए खुशियाँ लेकर आया है। धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी के बड़ी बेटी ईशा देओल फिर से माँ बनने वाली हैं। ईशा ने खुद इस बात की जानकारी अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट से दी। उन्होंने बेटी राध्या की एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने राध्या को बड़ी बहन बताया है।
देखिये ये पोस्ट-
View this post on Instagram
वैसे, दो दिन पहले ईशा ने पति भरत के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उनका बेबीबम्प साफ़ देखा जा सकता था। खैर, जो भी हो अब इस नन्हें मेहमान के आने की तैयारियां दोनों परिवारों में शुरू हो गई हैं।
आपको बता दें, ईशा और भरत ने 29 जून 2012 को शादी की थी। जिसके बाद साल 2017 में उन्होंने बेटी राध्या को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद से ही ईशा परिवार और बेटी की परवरिश में व्यस्त थी। लेकिन दोबारा माँ बनने की खबर ने उनकी खुशियां डबल कर दी है।