क्या न्यू ईयर पर हो गया है फ़रहान और श्रद्धा का ब्रेकअप?
Updated : January 04, 2018 12:03 PM ISTन्यू ईयर 2018 फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के लिए एक नया शॉक लेकर आया है। दोनों का पिछले 2 साल से चल रहा रिलेशनशिप अब टूटने की रास्ते पर है।
श्रद्धा कपूर ने इन्स्टाग्राम पर फरहान अख्तर को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि फरहान अब भी श्रद्धा को फॉलो कर रहे हैं। फरहान और श्रद्धा ने 2016 में फिल्म रॉक ऑन 2 में साथ काम किया था, फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही दोनों के अफेयर की ख़बरें सामने आने लगी थीं। तभी से दोनों बहुत सी जगहों पर एक साथ नज़र आने लगे थे।
रॉक ऑन 2 की रिलीज़ के बाद श्रद्धा, फरहान के साथ लिव इन में रहने चली गई थीं लेकिन कुछ ही दिन बाद श्रद्धा के पापा शक्ति कपूर फरहान के घर पहुँच गए थे और श्रद्धा को खींचकर वापिस अपने घर ले गए थे। जब मीडिया ने इस बारे में शक्ति कपूर से बात की थी तो उन्होंने कहा था कि ये सारी बातें अफवाह हैं और वो फरहान की बहुत इज्ज़त करते हैं।
लेकिन इस बार फिर से ऐसा कहा जा रहा है कि श्रद्धा ने ब्रेकअप इसलिए किया क्योंकि उनकी फैमिली को ये रिलेशनशिप पसंद नहीं था।