शिल्पा शेट्टी की पार्टी में आये हरमन बावेजा को देखकर आपके होश उड़ जायेंगे !
Updated : November 05, 2018 01:47 PM ISTहरमन बावेजा ने साल 2008 में साइंस फिक्शन फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा थीं। हैंडसम दिखने वाले हरमन की तुलना उस समय ऋतिक रोशन से की जाती थी। इन दोनों के लुक्स और हॉटनेस काफी समान थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। जहाँ एक तरफ ऋतिक दिन-ब-दिन और हॉट होते जा रहे हैं वहीं हरमन ने दूसरा ही रास्ता पकड़ लिया है।
कुछ फ़िल्में करने और प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु को डेट करने के बाद लाइमलाइट में आये हरमन का फेम बहुत जल्दी ढल गया और वो गायब से हो गये। अब शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में वे एक बार फिर नज़र आये और आप उन्हें देखकर सोचेंगे कि आखिर उन्हें क्या हुआ है?
Source: Koimoi.com
हरमन के बाल सफ़ेद हो गये हैं और वे थोड़ी मोटे भी हो गये हैं। एक समय पर सिक्स पैक एब्स रखने वाले हरमन को देखकर लगता है कि वे अब अपनी सेहत का बिल्कुल ध्यान नहीं रख रहे हैं।
आपको भी शॉक लगा क्या?