Hrithik Roshan And Karan Malhotra 2nd Time - ऋतिक रोशन पहली बार इस एक्ट्रेस के साथ काम करेंगे।
Updated : December 12, 2016 10:30 PM ISTऋतिक रोशन ने बॉलीवुड के सभी बड़ी हीरोइन्स के साथ फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने बॉलीवुड की मस्तानी के साथ एक भी फ़िल्म नहीं की है। दीपिका और ऋतिक की जोड़ी का बेसब्री से बॉलीवुड और दर्शकों को इंतज़ार है। ये इंतज़ार अब जल्द ही ख़त्म होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही करण जौहर इन दोनों को लेकर फ़िल्म बनाने वाले हैं। ऋतिक पहले ही इस फ़िल्म के लिए हाँ कह चुके हैं। वहीं दीपिका फ़िल्म 'पद्मावती' के शूटिंग के बाद ही इस फ़िल्म के लिए मौजूद रहेंगी। अगले साल मार्च से इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू होगी। इस फ़िल्म को करण मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे। करण और ऋतिक इससे पहले फ़िल्म अग्निपथ में साथ काम कर चुके हैं।
कुछ दिन पहले क्रिश4 में ऋतिक के अपोजिट हीरोइन के चुनाव के लिए एक छोटा सर्वे किया गया। इस सर्वे में अधिकांश लोगों ने ऋतिक के अपोजिट दीपिका का चुनाव किया।
लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए फ्री में डाउनलोड करें Desimartini App !