जब बॉलीवुड ने हमें सिखाये ‘आई लव यू’ बोलने के अलग अलग तरीके !
Updated : October 15, 2019 03:00 PM ISTयूँ तो बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक गानों का निर्माण हुआ है। बिना इन गानों के हम किसी भी फिल्म की सफलता की कल्पना नहीं कर सकते हैं। फिल्म का म्यूजिक ही उस फिल्म की मुख्य कड़ी कहा जाता है और शायद इसीलिए ऐसी बहुत कम फिल्में बनी हैं जिनमें म्यूजिक न हो। वैसे ये भी महत्वपूर्ण हैं कि किसी भी फिल्म में जब तक रोमांस का तड़का न लगा हो वो फिल्म आपको अधूरी लगेगी और बिना रोमांटिक गानों के फिल्म में रोमांस का तड़का लगा पाना संभव नहीं है। आपको सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ तो याद ही होगी। फिल्म में अन्ताक्षरी खलेते हैं और भाग्यश्री सबके सामने फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का ‘आई लव यू’ सॉंन्ग गा कर सलमान के आगे अपने दिल की बात करती हैं। तो आज हम आपके लिए लाये हैं बॉलीवुड के ‘आई लव यू’ जिसे सुनकर आपका भी दिन बन जायेगा।
जूली आई लव यू- जूली
18 मार्च 1975 को रिलीज़ हुई ये फिल्म उस समय की बड़ी फिल्मों में से एक थी। फिल्म में एक अलग तरह की प्रेम कहानी दिखाई गई है। साथ ही फिल्म के गाने सुपरहिट थे। इस फिल्म का गाना ‘जूली आई लव यू’ खासा पॉपुलर हुआ था। ये शायद पहला ऐसा गाना था जिसमें दोनों एक्टर्स ने खुलकर एक दुसरे के सामने अपने प्यार का इज़हार किया था।
आज मैं कहती हूं आई लव यू- मिस्टर इंडिया
मिस्टर इंडिया में एक्ट्रेस श्रीदेवी पर फिल्माया ये गाना शायद ही कोई भुला हो। इस फिल्म के बाद श्रीदेवी और अनिल कपूर के बीच की केमेस्ट्री ने उस समय की सभी पॉपुलर जोड़ी को पीछे छोड़ दिया था। यहीं वो फिल्म थी जिसने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया था।
इलू इलू –सौदागर
90 के दशक में एक गाना सभी की जबान पर चढ़ा हुआ था। गाने के बोल थे – ‘इलू इलू क्या है, इलू का मतलब आई लव यू’ ये गाना फिल्म ‘सौदागर’ का था। इसी फिल्म से मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। उन पर फिल्माया ये गाना आज भी हिट है, और लोग अपने प्यार का इज़हार करने के लिए अक्सर इसी गाने का सहारा लेते हैं।
आई लव यू,आई लव आई- औज़ार
आपको शायद याद नहीं होगा लेकिन ये सलामन खान की फ्लॉप फिल्म है। ये गाना भी सलमान पर फिल्माया गया है। इस फिल्म में सलमान के अलावा संजय कपूर और शिल्पा शेट्टी मुख्य किरदार में थे।
आई लव यू बोल डाला- हसीना मान जाएगी
ये गाना तो सभी ले जबान पर रटा हुआ है, गोविंदा करिश्मा की हिट जोड़ी पर फ़िल्माय ये गाना आज भी खूब पसंद किया जाता है।
आई हेट यू लाइक आई लव यू- डेल्ही बेल्ही
साल 2011 की विवादित फिल्मों में से एक फिल्म ‘डेल्ही बेल्ही’ ने अपनी अलग कहानी और डबल मीनिंग के डायलॉग की वजह से खास सुर्खियाँ बटोरी थी। इस फिल्म का ये गाना ‘आई हेट यू लाइक आई लव यू’ खासा पॉपुलर हुआ था। ये गाना आमिर खान पर फिल्माया गया था, उन्होंने इस सॉंन्ग में डिस्को डांस किया था।
बेबी आई लव यू – बॉडीगार्ड
सलमान खान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ का ये गाना उनके सबसे पॉपुलर गानों में से एक है। सलमान खान और करीना पर फ़िल्माया गाना युवाओं की जबान पर हमेशा रहता है।