ईशान खट्टर ने जाह्नवी को डेट करने के बारे में 'कॉफ़ी विद करण 6' पर दिया ये जवाब !
Updated : December 15, 2018 06:33 PM IST‘धड़क’ फिल्म से डेब्यू करने वाले यंग एक्टर ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर के बारे में हमेशा खबरें चलती रहती हैं। इनके डेब्यू के पहले से ही माना जाता रहा है कि ये दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद कर रहे हैं और डेट भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं बहुत बार तो उन्हें बॉलीवुड का हॉट कपल भी कहा गया है।
जाह्नवी कपूर को डेट करने के बारे में ईशान खट्टर ने एक ताज़ा बयान दिया है। ईशान ने एक वेब पोर्टल से बात करते हुए कहा कि ‘कॉफ़ी विद करण 6’ की शूटिंग के दौरान करण जौहर ने उनसे जाह्नवी के बारे में सवाल किए।
ईशान ने बताया, ‘उन्होंने (करण ने) इस बारे में मज़ाक नहीं किया बल्कि बहुत गंभीरता से पूछा। वो हर किसी को इस तरह स्कैन करते हैं। मैंने उनसे बात की और ये एपिसोड जल्द ही टेलीकास्ट होगा।’ आपको बता दें कि जब जाह्नवी अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ करण के शो पर आई थीं, तो करण ने उनसे ईशान को डेट करने के बारे में पूछा था।
लेकिन जाह्नवी ने सीधा मना कर दिया था। अब ईशान अपने भाई शाहिद कपूर के साथ जल्द ही ‘कॉफ़ी विद करण 6’ पर नज़र आने वाले हैं।