कंगना रनौत ने मनाली के अपने नए घर में किया गृह प्रवेश !
Updated : March 16, 2018 10:20 AM ISTबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का मनाली में बन रहा नया घर तैयार है और उन्होंने अपने नए घर में गृह प्रवेश कर लिया है। अपने परिवार के साथ कंगना ने गृह प्रवेश की पूजा में हिस्सा लिया। ट्विटर पर कंगना रनौत के गृह प्रवेश की तस्वीरों में कंगना की बहन रंगोली का बेटा भी नज़र आ रहा है। कुछ दिन पहले कंगना के इस नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नज़र आई थीं।
ये है बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अब तक की बेस्ट परफॉरमेंसज़ !
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Kangana along with her family performed a Griha Pravesh ceremony at her Manali home two days ago. pic.twitter.com/Tw7VvKrN0U
— Kangana Ranaut Daily (@KanganaDaily) March 14, 2018
रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना के इस घर को डिज़ाइनर शबनम गुप्ता ने डिज़ाइन किया है और इसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रूपए है। फिल्म ‘क्वीन’ की कामयाबी के बाद कंगना ने 10 करोड़ रूपए में ये जगह खरीदी थी और इसे बनाने में उन्होंने 20 करोड़ रूपए खर्च किए हैं। इस घर के बनने के दौरान कंगना लगातर मनाली जाती रहीं और खुद सारे काम पर नज़र रखती थीं।
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
कंगना का ये घर यूरोपियन स्टाइल में बना है और इसमें कई सारी बालकनी हैं, जिनसे पहाड़ों का खूबसूरत नज़ारा दिखता है। इस घर में डाइनिंग रूम, जिम और एक अलग योगा रूम भी है।