कपिल के शो में अब इस अवतार में दिखेंगी ये एक्ट्रेस !
Updated : April 27, 2017 03:40 PM IST'द कपिल शर्मा शो' में सरला का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती अब शो में नए अवतार में दिखने वाली हैं। शो में सुमोना कपिल की लवर का रोल प्ले रोल करती दिखाई गई हैं।शो में आपने सुमोना को एक साधारण सी लड़की के रूप में देखा है। जो अक्सर सलवार-सूट और साडी में नज़र आती हैं। इस नए लुक में वो बिलकुल बदली हुई दिखेंगी। सुमोना अब सलवार-सूट में नहीं बल्कि शॉर्ट और और हॉट कपड़ों में दिखेंगी। इसके लिए उन्होंने अपना हेयरस्टाइल भी चेंज किया है। जिसमे वो बहुत अच्छी लग रही हैं।
इस शो से पहले सुमोना सोनी टीवी के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में एक्टर राम कपूर की छोटी बहन का किरदार निभा चुकी हैं। ये सीरियल टीवी की दुनिया का सबसे पसंदीदा सीरियल था। और इस शो में सुमोना के किरदार घर-घर पहचाना जाने लगा। अभी वो कपिल शर्मा के शो से जुडी हुई हैं।
वैसे बीच खबरें ये भी आई हैं कि सुमोना भी कपिल शर्मा का शो छोड़ रही हैं लेकिन बाद में सुमोना ने खुद कन्फर्म किया कि वो ये शो नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वो कपिल की टीम के साथ आगे भी काम करती रहेंगी।