करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा के इस पोस्ट का दिया ये एपिक जवाब कि आप भी खुश हो जायेंगे !
करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा के इस पोस्ट का दिया ये एपिक जवाब !
Updated : June 18, 2019 05:59 PM ISTटीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किये जाना वाला शो कसौटी जिंदगी की 2 में लम्बे समय से मिस्टर बजाज की एंट्री का इंतजार हो रहा था। अब करण सिंह ग्रोवर के शो में मिस्टर बजाज बन कर आ जाने से ये शो और ज्यादा मज़ेदार हो गया है। यहाँ तक की करण इस धांसू एंट्री पर सोशल मीडिया पर भी मीम्स वाला खेल शुरू हो गया है। और खुद करण की पत्नी और एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक मीम्स अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है।
इस पोस्ट में मिस्टर बजाज के किरदार में नज़र आ रहे करण के बारे में कहा गया है। इस मीम में लिखा है ‘सुना है मिस्टर बजाज इस बसु बसु की वाट लगाएगा।’ जिसके कैप्शन में बिपाशा ने लिखा है ‘बचके रहना रे बजाज, बचके रहना रे, बचके रहना रे बजाज कि तुझपे नज़र है। इसके आगे उन्होंने लिखा है हमारा बजाज।
देखिये ये पोस्ट-
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >View this post on Instagram
इस पोस्ट के रिप्लाई में करण ने इन्स्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें लिखा है ‘इस बसु की वाट लगाने के बारे में सोचा तो खाना नहीं मिलेगा।’ इस देखने के बाद आप समझ गए होंगे कि करण और बिपाशा के बीच कितनी अच्छी अंडरस्टैंडिंग है।
वैसे मिस्टर बजाज के रोल में करण को काफी पसंद किया जा रहा है। इनकी एंट्री से प्रेरणा और अनुराग की जिंदगी पूरी तरह से बदलने वाली हैं। मतलब शो अब ज्यादा मज़ेदार हुआ है।