अगले साल शादी करने वाले हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा !
Updated : October 27, 2018 10:35 AM ISTबॉलीवुड के यंग स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का अफेयर आजकल खबरों में बना हुआ है। 2 दिन पहले ही मलाइका और अर्जुन की एक तस्वीर वायरल ही थी जिसमें दोनों मिलान एअरपोर्ट पर थे और उन्होंने हाथ पकड़ा हुआ था। अर्जुन और मलाइका ने अभी तक अपने रिश्ते पर कभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि वो जल्द ही इस बारे में कुछ ऑफिसियल स्टेटमेंट जारी कर सकते हैं।
फिल्मफेयर मैगज़ीन की एक रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका और अर्जुन जल्द ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने वाले हैं और अगले साल ये दोनों शादी करने वाले हैं।
अर्जुन और मलाइका के एक करीबी ने फिल्मफेयर को बताया, ‘मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। इन दोनों ने कभी एक दूसरे के बारे में ऐसा कुछ कहा नहीं है लेकिन अपने पर्सनल स्पेस में ये दोनों साथ में बहुत खुश हैं। इस समय एक स्टेबल रिलेशनशिप में चल रहे अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को अब एक नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं और अगले साल शादी करने वाले हैं।’