#MeToo मूवमेंट: एक और सिंगर ने कैलाश खेर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कंपोजर तोशी को भी सुनाया !
Updated : October 15, 2018 01:30 PM ISTएक समय था जब हॉलीवुड में महिलाओं ने हिंसा और शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाकर दुनिया को हिला दिया था। इसी से #MeToo मूवमेंट की शुरुआत हुई थी। जहाँ हॉलीवुड में #MeToo चलकर ख़त्म हो गया वहीं अब हमारे देश में भी इसकी शुरुआत तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर इल्ज़ाम लगाने से हुई। तनुश्री के बाद देश और बॉलीवुड के कई महिलाओं ने अपने साथ काम करने वाले लोगों पर यौन और मानसिक उत्पीड़न का इल्ज़ाम लगाया। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स जैसे डायरेक्टर विकास बहल, साजिद खान, चेतन भगत, अलोक नाथ आदि का नाम इस मूवमेंट के चलते सामने आया है। इसी सबके बीच बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर पर भी यौन शोषण के आरोप लगे हैं।
कैलाश पर सबसे पहले एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया था, जिसके बाद सिंगर सोना मोहपात्रा ने कैलाश की कथित बुरी हरकतों का खुलासा किया। इसके बाद एक और अज्ञात महिला ने कैलाश के खिलाफ शोषण के मामले में चार्जेज दर्ज करवाए। अब एक और सिंगर वर्षा सिंह धनोआ भी अपने #MeToo एक्सपीरियंस के साथ सामने आई हैं। वर्षा ने यूट्यूब के विडियो में अपनी आपबीती बताते हुए कैलाश की हरकतों का खुलासा किया। वर्षा ने कैलाश से उनका पद्मश्री अवार्ड वापस ले लेने की भी डिमांड की है।
इतना ही नहीं वर्षा ने कंपोजर तोशी सबरी पर भी उनके साथ छेड़छाड़ करने और काम के बहाने उनसे सेक्सुअल फायदे उठाने की भी बात बताई। वर्षा की माने तो जब उन्होंने तोशी की बात नहीं मानी तो तोशी ने उनके साथ ज़बरदस्ती करने की कोशिश की थी। वर्षा ने बताया कि इन सब बातों की वजह से वे कितनी परेशां हो गयी थी और इनका कितना गहरा असर उनकी ज़िन्दगी पर हुआ। उन्होंने बताया कि कैसे वे डिप्रेशन में चली गयी थी और इस ट्रौमा के चलते उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टरों से मिलना ही छोड़ दिया।
देखिये विडियो यहाँ -