मीका और दलेर मेहंदी के बड़े भाई, अमरजीत सिंह का निधन !
Updated : October 29, 2018 03:59 PM ISTबॉलीवुड के मशहूर गायक भाइयों मीका सिंह और दलेर मेहंदी के बड़े भाई अमरजीत सिंह का आज सुबह देहांत हो गया। वो पिछले कई दिनों से बीमारी से जूझ रहे थे और हॉस्पिटल में भर्ती थे। आज शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के, तिलक विहार श्मशान घाट पर किया जाएगा।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >We are deeply saddened to inform you of the demise of Amarjeet Singh our elder brother who had been hospitalised over the last few days. Amarjeet Bhaji departed for his heavenly abode today early morning. The cremation will take place at 5pm today at Tilak Vihar Cremation Ground pic.twitter.com/HHbrqU69ut
— King Mika Singh (@MikaSingh) October 29, 2018
मीका और दलेर के 3 और भाइयों में से एक अमरजीत, मीका और दलेर के साथ परफॉर्म भी करते रहे थे। उनके देहांत की जानकारी मीका ने ट्वीट कर के दी। पिछले साल मीका और दलेर के बड़े भाई शमशेर सिंह का भी देहांत हुआ था।