उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी जल्द करने वाले हैं शादी ?
Updated : November 29, 2017 06:43 PM ISTनरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। जी हां खबर है कि आदित्य चोपड़ा के छोटे भाई उदय बहुत जल्द नरगिस से शादी करने वाले हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया मगर इनके सोशल मीडिया अकाउंट हमेशा इसकी ओर इशारा करते रहे। क्विंट की खबर के अनुसार चोपड़ा के एक करीबी मित्र ने बताया कि बहुत जल्द कोई शादी करने वाला है। जिसके अनुसार अगले साल की शुरुआत में दोनों किसी भी टाइम शादी कर सकते हैं।
उदय कई सालों से इस कोशिश में थे और पिछले दो सालों से वो नरगिस से अपने रिश्तों को सुधारने में लगे हुए थे। मगर नरगिस ने हमेशा इस बात को अस्वीकार किया। नरगिस हमेशा न्यूयॉर्क चली जाती थी मगर इस बार वो मुंबई में ही रहकर अपने रिश्ते को सुधारने में लगी हुई हैं। नरगिस इन दिनों उदय चोपड़ा के साथ उनके जुहू वाले बंगले पर रह रही हैं। इंडियन एक्सप्रेस से अपने इंटरव्यू के दौरान नरगिस ने इस बात को स्वीकार किया था कि उदय उनकी ज़िन्दगी के हमेशा हिस्सा रहेंगे और वो एक बहुत अच्छे इंसान हैं जिनसे मैं मिली। हमें इनकी शादी की ऑफिसियल स्टेटमेंट का इंतज़ार रहेग।