Again Amitabh Bachchan The King of Twitter - अमिताभ बच्चन शाहरुख़ और सलमान को पीछे छोड़, एक बार फिर बने सबसे पॉपुलर एक्टर !
Updated : December 21, 2016 11:56 AM ISTअमिताभ बच्चन यूँ ही नहीं सदी के महानायक कहे जाते हैं। 74 साल की उम्र में भी वे शाहरुख़ खान, सलमान खान से ज्यादा लोकप्रिय हैं। उनके फैंस दुनिया के कोने कोने में बसे हुए हैं। फिल्म हो या सोशल मीडिया हर जगह अमिताभ बच्चन का जलवा अब भी कायम है। अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर फॉलो करने वालों की संख्या 2.4 करोड़ से भी ज़्यादा हो गई है। इस मामले में अमिताभ सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीछे हैं, जिनके ट्विटर पर 2.56 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स की बढ़ती संख्या से उत्साहित अमिताभ ने शुक्रवार रात अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने पीले रंग का स्वेटर पहने अपनी एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “ट्विटर पर 2.4 करोड़! बडुम्बा”। अमिताभ डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की अगली फिल्म ‘सरकार-3’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी और यामी गौतम भी उनके साथ हैं।
लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए फ्री में डाउनलोड करें Desimartini App !
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >T 2474 - 24 MILLION on Twitter !!! BAAADDDUUUUMMMMBAAAAAA !! pic.twitter.com/KslSNypzc6
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 16, 2016