रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश वरियर?
Updated : March 12, 2018 10:37 AM ISTअपनी आंखों के इशारों से पूरे इंडिया को घायल कर देने वाली मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वरियर अब जल्दी ही बॉलीवुड में नजर आने वाली हैं। प्रिया अपनी एक मलयाली फिल्म विडियो से रातों रात पूरे देश में पॉपुलर हो गई थीं और उनकी इस पॉपुलैरिटी के चलते उन्हें फिल्मों के बहुत सारे ऑफर आने लगे थे। अब एक बड़े अख़बार ने यह बताया है कि प्रिया जल्द ही बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ में नज़र आएंगी। इस फिल्म में बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म में फीमेल किरदार बहुत लम्बा नहीं है, लेकिन प्रिया जिस तेज़ी से पॉपुलर हुईं उसे देखते हुए फिल्म के निर्माता उन्हें फिल्म में लेना चाहते थे। आपको बता दें कि फिल्म ‘सिम्बा’ में रणवीर सिंह पहली बार एक पुलिस वाले के रोल में नज़र आने वाले हैं और इस फिल्म में एक बहुत महत्वपूर्ण कैमियो में अजय देवगन भी होंगे।
अजय देवगन इस फिल्म के लिए एक बार फिर से अपने ‘सिंघम’ अवतार में नज़र आएंगे। एक पुलिस वाले के रोल में रणवीर सिंह, ‘सिंघम’ बने अजय देवगन और अब मलयाली सेनसेशन प्रिया वरियर को ‘सिम्बा’ फिल्म के लिए कास्ट कर के निर्माताओं ने इस फिल्म के लिए सबकी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।