प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड से लौटकर किया असम का पारम्परिक डांस, वायरल हुआ विडियो !
Updated : April 30, 2018 12:13 PM ISTहॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरने के बाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारत लौट चुकी हैं। लेकिन भारत आने के बाद उन्हें आराम का बहुत ज़्यादा मौका मिल रहा हो, ऐसा भी नहीं। इंडिया लौटते ही प्रियंका असम पहुंच गई हैं, जहां वो असम टूरिज्म के एक कैम्पेन की शूटिंग कर रही हैं। असम की खूबसूरत वादियों में प्रियंका खूब एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका ने असम से अपने शूट के कुछ फ़ोटोज़ और विडियो पोस्ट किए हैं। इस विडियो में प्रियंका असम में अपने फैन्स के साथ असम का पारंपरिक डांस- बिहू, करती नज़र आ रही हैं।
प्रियंका का यह विडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है और इसमें वो बिहू करती हुई बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। विडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस हिस्से को मैंने सबसे ज़्यादा एन्जॉय किया। इन महिलाओं ने मेरे लिए बेहतरीन परफॉरमेंस दी। जिंदगी के लिए इनकी एक्साइटमेंट और कॉन्फिडेंस देखने लायक है।’ आपको बता दें कि प्रियंका अपने अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ की शूटिंग पूरी की है और हाल ही में भारत लौटी हैं। प्रियंका जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के लिए शूटिंग शुरू करने वाली हैं। यहां देखी प्रियंका का ये विडियो-
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >