प्रियंका और निक की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है उनका मुंबई वाला घर, देखिए तस्वीरें !
Updated : November 26, 2018 11:36 AM ISTप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शादी के लिए प्रियंका मुंबई पहुंच चुकी हैं और उनका घर किसी दुल्हन की तरह सजा हुआ है। प्रियंका का शिड्यूल बहुत बिजी रहने की वजह से उनकी मम्मी ने शादी की सारी तैयारियों का ज़िम्मा खुद संभाल रखा है। प्रियंका दिल्ली में अपनी फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ की शूटिंग कर रही थीं और उन्होंने शुक्रवार इस फिल्म की शूटिंग ख़त्म की। फिल्म की टीम ने भी उन्हें एक छोटी सी पार्टी दी।
इस बीच उनके होने वाले दूल्हे निक जोनस भी दिल्ली पहुंच चुके थे। प्रियंका और निक साथ में दिल्ली से मुंबई से रवाना हुए। आइए आपको दिखाते हैं प्रियंका के मुंबई वाले घर की तस्वीरें:
Updated : November 26, 2018 11:36 AM IST
Please Subscribe us OnGoogle News