आज से पति-पत्नी हो गये हैं निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा, क्रिस्चियन ट्रेडिशन में हुई शादी !
Updated : December 01, 2018 06:55 PM ISTप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का इंतज़ार सभी को था और अब ये दोनों औपचारिक रूप से पति-पत्नी बन गये हैं। प्रियंका और निक ने आज जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में क्रिस्चियन ट्रेडिशन से शादी की। इस शादी में दोनों के परिवारवालों के साथ हॉलीवुड और बॉलीवुड एक दोस्त मौजूद थे। प्रियंका और निक की गेस्ट लिस्ट में हॉलीवुड सेलेब्स जैसे डीजे मार्टीन गैरिक्स, एलिज़ाबेथ हैमर आदि शामिल हुए तो वहीं बॉलीवुड से डिज़ाइनर सब्यसाची, मेकअप मिक्की कांट्रेक्टर, सलमान की बहन अर्पिता खान और मुकेश अम्बानी का परिवार शामिल हुआ।
इन दोनों ने अपनी क्रिस्चियन सेरेमनी के लिए हॉलीवुड के मशहूर डिज़ाइनर राल्फ लौरेन के बनाये कपड़े पहने थे। शादी में आये बाकी मेहमानों के कपड़े भी राल्फ लौरेन ने ही बनाये थे। डिज़ाइनर राल्फ लौरेन ने इस बात की खबर ट्वीट करके दी!
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Congratulations to @PriyankaChopra and @NickJonas on the occasion of their wedding. Ralph Lauren is honored to have dressed the couple as well as the members of their wedding party.
— Ralph Lauren (@RalphLauren) December 1, 2018
Pictured here attending #RL50 earlier this fall, shortly following their engagement announcement. pic.twitter.com/9jAZC5vVYz
बता दें कि अब प्रियंका और निक की हिन्दू रीति रिवाज़ में शादी होनी बाकी है। ये दोनों 2 दिसम्बर को उमेद भवन पैलेस में ही दूसरी शादी करेंगे।