चर्चित एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन वी.के. शशिकला पर फिल्म बनाएँगे राम गोपाल वर्मा !
Updated : February 17, 2017 04:59 PM ISTराम गोपाल वर्मा क्राइम, पॉलिटिक्स और रिएलिटी के मिक्चर को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करने के माहिर माने जाते हैं। रामू अब दक्षिण भारत की राजनीति में आए ताज़ा मामले को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। रामू ने इसका एलान सोशल मीडिया में किया है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >"Sasikala" is going to be the story of the story behind Sasikala in front of Sasikala and only Manargudi mafia members will understand this pic.twitter.com/SvOSQtLPOQ
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) February 16, 2017
राम गोपाल वर्मा ने शुक्रवार को ट्वीटर पर खुलासा किया कि तमिलनाडु की स्वर्गीय मुख्यमंत्री जे जयललिता की दोस्त और राजनैतिक सफ़र की हमराही वी.के. शशिकला पर मल्टीलिंगुअल बायोपिक फ़िल्म बनाएँगे। रामू का दावा है कि फ़िल्म अदभुत रूप से शॉकिंग होगी।
बताते चलें कि शशिकला फिलहाल आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी पाई जाने के बाद चार साल की जेल यात्रा पर हैं। रामू ने ट्वीट किया - शशिकला के पीछे और सामने क्या हुआ, यही कहानी होगी, जिसे मनारगुडी माफ़िया ही समझ सकते हैं। रामू ने यहाँ तक कह दिया कि शशिकला मनारगुडी माफ़िया फ़ैमिली की डॉन वीटो कॉरलियोनी हैं। वो आपको इंकार करने की इजाज़त तक नहीं देतीं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Truth behind Jayalalitha and Sasikala relationship,what Poes garden servants told me is unimaginably shocking and I wil show it in my film pic.twitter.com/YocWWyiTUQ
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) February 16, 2017
रामू ने कहा कि वो फ़िल्म में जयललिता और शशिकला के बीच सच्चे संबंध को दिखाएंगे, जो उन्हें उनके सेवकों से पता चला है और ये एकदम शॉकिंग है। रामू फिलहाल सरकार 3 की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन, यामी गौतम और मनोज बाजपेयी अहम रोल्स निभा रहे हैं।