रणबीर की उनके भांजे तैमूर के साथ फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल !
Updated : June 19, 2017 12:31 PM ISTसैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की फैन फॉलोविंग किसी से छुपी नहीं है। अभी तैमूर छह महीने के भी नहीं हुए है लेकिन हर कोई उनको जानता है। इसका एक कारण हो सकता है कि वो करीना के बेटे हैं, दूसरा वो पटौदी खानदान के वारिस। फिलहाल तैमूर सभी स्टार किड्स में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले बच्चें है। तैमूर के कई ऐसे फैंस हैं, जो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही फिल्म 'जग्गा जासूस' के सेट पर उनके मामा रणबीर कपूर ने अपने भांजे तैमूर के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो चाहते है कि तैमूर जल्दी से बड़े हो जाए और फिल्मों को भी ज्वाइन करें। ।
रणबीर ने कहा कि तैमूर को दुनिया के बेस्ट मम्मी-पापा मिले हैं। मैंने तैमूर को जब देखा था तब वो तीन महीने के थे और उनकी स्किन पर इतना ग्लो नहीं था। अब जब मैंने इंटरनेट पर उनकी लेटेस्ट फोटो देखी तो मझे लगा ये कौन है ? मैंने खुद उन्हें पहचान नहीं पाया।
अब रणबीर की छोटे से तैमूर के साथ एक मॉर्फ्ड फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में तैमूर अपने मामा रणबीर की गोद में बैठे हुए हैं। करीना के एक फैन क्लब ने इस फोटो को एडिट किया है। हम उम्मीद करते है कि रणबीर तक जल्द ही यह फोटो पहूँचेगी और वो ऐसी असली तस्वीर खिंचवा कर अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे, जो उन्हें और तैमूर को एक साथ देखना चाहते हैं।