इस एक्टर को बहन कंगना रनौत की टक्कर का मानती हैं रंगोली चंदेल !
बहन कंगना रनौत की टक्कर का मानती हैं रंगोली चंदेल !
Updated : July 24, 2019 03:38 PM ISTकंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल कई मौकों पर उनका साथ देते हुए देखी गई हैं। यहाँ तक की कंगना को सपोर्ट करते हुए रंगोली ने कई सेलेब्रिटी से पंगा ले लिया। रंगोली के मुताबित फिल्म इंडस्ट्री में कंगना से बेहतर एक्टर कोई नहीं है। अब हमेशा सेलेब्रिटीज को खरी खोटी सुनाने वाली रंगोली ने किसी एक्टर की तारीफ की है। ये बात थोड़ी हैरान करने वाली हो सकती है लेकिन रंगोली ने ट्वीट कर जजमेंटल है क्या में कंगना के को स्टार राजकुमार राव की तारीफ की है। इस ट्वीट में रंगोली ने ये भी साफ़ कर दिया कि कंगना को राजकुमार के अलावा कोई और टक्कर नहीं दे सकता।
Raj what do I say about you, only you can give Kangana zordaar takkar ??? immense respect for your talent and kudos to our boss girl @ektaravikapoor for making this film ? @RajkummarRao pic.twitter.com/pTRxU0WuWz
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) July 24, 2019
बता दें, रंगोली वरुण धवन, तापसी पन्नू, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर जैसे एक्टर्स से पंगा ले चुकी हैं। ऐसे में उनसे राजकुमार राव की तारीफ सुनना थोडा अटपटा जरुर था। खैर, फ़िलहाल कंगना अपनी फिल्म जजमेंटल है क्या के प्रमोशन में बिजी हैं। एकता कपूर कर प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म एक अनोखी कहानी जो इसी शुक्रवार मतलब 26 जुलाई को रिलीज़ होगी।