दीपिका के इस फोटो पर फ़िदा हुए रणवीर, ये कमेन्ट देख कर दिल खुश हो जायेगा !
दीपिका के इस फोटो पर फ़िदा हुए रणवीर, कमेन्ट देख कर दिल खुश हो जायेगा !
Updated : June 25, 2019 03:06 PM ISTदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल है। दोनों अनोखे तरह से एक दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं। हाल में दीपिका ने रणवीर को बेस्ट हसबैंड बताया था। तो वहीं रणवीर पहले ही बता चुके थे कि दीपिका से परफेक्ट पार्टनर कोई हो नहीं सकता। खासकर सोशल मीडिया पर तो दोनों खुलकर एक दूसरे के लिए प्यार जताते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब दीपिका के इन्स्टाग्राम पोस्ट पर रणवीर ने उन्हें 'गुड सिंधी बहू' का ख़िताब दे दिया। तो कहीं वो दीपिका के डिंपल पर फ़िदा हो गए।
दीपिका का ऐसा कोई पोस्ट नहीं होता जिसमें रणवीर के प्यार भरे कमेंट न हो। वो अलग अलग तरीकों से दीपिका को खुश करते रहते हैं।
दीपिका की इस अगली फोटो पर तो रणवीर ने लिखा 'दिल ले गए डिंपल्स तेरे’। ये प्योर लव है।
बता दें, पिछले साल नवम्बर में शादी करने के बाद दीपिका ने काम से थोड़ा ब्रेक लिया हुआ था। अब वो फिल्म छपाक और रणवीर के साथ 83 में काम कर रही हैं। वहीं रणवीर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हैं। रणवीर फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।