DeepVeer Wedding: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड आ चुका है, देखिये !
Updated : November 12, 2018 02:07 PM ISTदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को इटली में एक नहीं बल्कि दो शादियां करने के लिए तैयार हैं। यह जोड़ी इटली के लेक कोमो में शादी के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहले ही जा चुका है। इन दोनों की पूरी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी, जिसमें केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। इस जोड़े ने बॉलीवुड में अपने सभी दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन पार्टी रखने का फैसला किया है।
बॉलीवुड के स्टार्स के रिसेप्शन की डेट का अंदाज़ा सभी काफी समय से लगा रहे थे। ऐसा माना जा रहा था कि ये दोनों 1 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी देंगे। लेकिन यह तारीख निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी से क्लैश कर रही थी, जो कि 2 दिसंबर को उदयपुर में होगी।
अब आखिरकार दीपिका और रणवीर के मुंबई रिसेप्शन का आमंत्रण कार्ड आ गया है और सभी ने जैसा सोचा था ये उससे बिल्कुल अलग है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का भव्य रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में हयात में होगा। डालिए इस कार्ड पर एक नज़र -