हार के बाद रणवीर सिंह ने इस पाकिस्तानी फैन को गले लगाकर पोछें आंसू !
रणवीर सिंह ने इस पाकिस्तानी फैन को गले लगाकर पोछें आंसू !
Updated : June 18, 2019 04:25 PM ISTरविवार को इंगलैंड के मैनचेस्टर में इंडिया पाकिस्तान के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की। इस मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नज़र थी। बड़े सेलेब्रिटी अपना सब काम छोड़ कर सिर्फ ये मैच देखने मैनचेस्टर पहुंचे थे। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का नाम भी शुमार था। हालांकि, रणवीर अपनी फिल्म 83 की शूटिंग के चलते इंगलैंड गए हुए हैं। लेकिन इस मैच को देखे बिना अपने आप को कैसे रोक सकते थे। मैच के दौरान वो कमेंट्री भी करते नज़र आये। लेकिन सबसे खास था जब मैच के बाद उन्होंने एक पाकिस्तानी फैन के आंसू पोंछे।
दरअसल, इंडिया से हार जाने के बाद पाकिस्तान फैन बेहद नाराज़ थे। कुछ तो इतना इमोशनल हो गए कि अपने आंसू को रोक नहीं पाए। इस स्थिति में रणवीर पाकिस्तानी फैन आतिफ नवाज़ के पास जा पहुंचे और उन्हें गले लगा कर उनका हौसला बढ़ाया। इस वीडियो में रणवीर इस फैन को कहते नज़र आ रहे हैं कि उन्हें अपना दिल छोटा नहीं करना चाहिए। पाकिस्तानी टीम ने अच्छा खेला है। वो एक बार फिर खेल में वापसी करेंगे।
देखिये ये वीडियो –
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Indian fans are nice. Thanks @RanveerOfficial. pic.twitter.com/kxi1DyDAI1
— Aatif Nawaz (@AatifNawaz) June 16, 2019
ये वीडियो खुद आतिफ नवाज़ ने शेयर किया है जहाँ उन्होंने रणवीर की तारीफ करते हुए भारतीय फैन्स को अच्छा बताया है। ये वीडियो सामने आने के बाद वायरल हो चुका है। भारत-पाकिस्तान के लोग रणवीर के इस काम की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें, रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म 83 पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वो क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित है जब देश ने पहली बार वर्ल्डकप जीता था।