अंदाज़ अपना अपना के रीमेक में अमर-प्रेम बने नज़र आयेंगे वरुण धवन और रणवीर सिंह ?
Updated : January 18, 2019 11:23 AM ISTसाल 1994 में आई सलमान और आमिर खान फिल्म ‘अंदाज़ अपना अपना’ के रीमेक बनाए जाने की बात बहुत पहले से चल रही है। अब खबरे सामने आ रही हैं कि अमर-प्रेम के ऐतिहासिक किरदारों के लिए रणवीर सिंह और वरुण धवन का नाम सामने आ रहा है। इस फिल्म को विजय और प्रीती सिन्हा प्रोड्यूस करेंगे। वैसे इस खबर की पुष्टि अभी नहीं की गई है लेकिन अगर ये दोनों बड़े कलाकार एक फिल्म एम् नज़र आते हैं तो वो दोनों के फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
पहले ये खबरे आई थी कि रणबीर कपूर और रणवीर सी फिल्म में लीड हीरो हो सकते हैं। जिसके बाद रणवीर के डबल रोल करनी भी चर्चाएं हुई। लेकिन वरुन और रणवीर के नाम ने हमारी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
1994 में आई ‘अंदाज़ अपना अपना’ को ऑडियंस की तरफ से बहुत प्यार मिला था। अमर-प्रेम के अलावा क्राइम मास्टर गोगो का किरदार बहुत मशहूर हुआ था। इस फिल्म को विजय सिन्हा ने ही प्रोड्यूस किया था। जो इसका नया वर्जन प्रोड्यूस करने वाले हैं। बस न तो ये सीक्वल होगा और ना ही रीमेक। तो मतलब फिल्म की नई कहानी के साथ अंदाज़ भी अलग होगा। जल्दी इस फिल्म पर काम किया जायेगा।