जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचाएंगी एक्ट्रेस रिया सेन !
Updated : August 16, 2017 12:13 PM ISTफ़िल्म 'अपना सपना मनी मनी' में नज़र आई एक्ट्रेस रिया सेन एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। कुछ एक फ़िल्में करने के बाद रिया का बॉलीवुड करियर कुछ थम सा गया था। अब रिया एकता कपूर की वेब सीरीज़ रागिनी एमएमएस 2.2 से कमबैक करने वाली हैं। अभिनेत्री मुन मुन सेन की बेटी रिया एक खुशखबरी लेकर आई हैं। ख़बर मिली है कि रिया अपने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से शादी कर रही हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशन में हैं और रिया इस महीने के अंत में शादी कर सकती हैं। उन्होंने इंस्टग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।
रिया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2001 में आई फ़िल्म 'स्टाइल' से की थी। रिया एक्टर्स की फैमिली से आती हैं, जिसमें उनकी दादी सुचित्रा सेन, माँ मुनमुन सेन और बहन रिमी सेन आते हैं। रिया फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्हें सबसे पहले फाल्गुनी पाठक के गाने 'याद पिया की आने लगी' से पहचान मिली थी। रिया 2005 में उस समय बेहद चर्चा में रही थीं, जब उनका एक्टर अश्मित पटेल के साथ एक एमएमएम वायरल हुआ था। रिया एक शॉर्ट फिल्म में भी नज़र आ चुकी हैं, इसमें उन्होंने एक लेस्बियन लवर का किरदार निभाया है।