गोदरेज प्रॉपर्टीज को बेचा गया कपूर खानदान का RK स्टूडियो !
गोदरेज प्रॉपर्टीज को बेचा गया कपूर खानदान का RK स्टूडियो !
Updated : May 03, 2019 06:39 PM ISTहिंदी सिनेमा में मशहूर कपूर खानदान और उनके RK फिल्म स्टूडियो का बड़ा योगदान रहा है। 2 साल पहले जब आरके स्टूडियो में अचानक आग लगी, उसके बाद कपूर खानदान ने यह तय कर लिया कि वह इस ऐतासिहिक धरोहर को बेच देंगे। पिछले एक साल से वह किसी ऐसे खरीददार की तलाश कर रहे थे, जो स्टूडियो की अच्छी कीमत दे सके। और अब कपूर खानदान के आरके स्टूडियो को खरीददार मिल गया है। आरके स्टूडियो को गोदरेज ग्रुप के फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीद लिया है। स्टूडियो को खरीदने की जानकारी गोदरेज कंपनी ने दी। हालाँकि उन्होंने डील की वैल्यू के बारें में कोई खुलासा नहीं किया। गोदरेज प्रॉपर्टीज के अनुसार आर के स्टूडियो का इस्तेमाल लग्जरी फ्लैट बनाने और रिटेल स्पेस के लिए किया जाएगा।
गोदरेज ग्रुप ने जानकारी दी है कि स्टूडियो की 33000 स्क्वेवर फीट जमीन का इस्तेमाल लग्जरी फ्लैट बनाने में किया जाएगा। कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन फिरोजशाह गोदरेज ने बताया कि चेंबूर के इस ऐतिसाहिक धरोहर को कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। वहीं इस डील पर रणधीर कपूर ने कहा, 'चेंबूर में यह हमारे परिवार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण धरोहर रही है। अब इस प्रॉपर्टी पर नई कहानी गढ़ने के लिए हमने गोदरेज को चुना है।'
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >2017 September 16th. Gutted by a devastating inferno. Scars shall remain but will build a state of the art studio. pic.twitter.com/MyKKCfhgBr
— Rishi Kapoor (@chintskap) September 19, 2017
बता दें कि 2 साल पहले, साल 2017 में इस स्टूडियो में आग लग गयी थी, जिसमें इसका बड़ा हिस्सा जल गया था। इसके बाद कपूर परिवार ने इसे बेचने की घोषणा कर दी थी। मशहूर दिवंगत अभिनेता राज कपूर ने 1948 में आरके स्टूडियो की नींव रखी थी। इस स्टूडियो में उन्होंने कई ऐसी फिल्मों का निर्माण किया जो बेहद सफल रही हैं।