संजय लीला भंसाली की रोमांटिक फिल्म में एक बार फिर साथ दिख सकती है सलमान और प्रियंका की जोड़ी !
Updated : February 26, 2019 11:42 AM ISTफिल्म भारत को छोड़ने के बाद सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते कुछ ठीक नहीं थे। खबरे ये थी कि प्रियंका सलमान के साथ रिश्ते ठीक करने की पूरी कोशिश करती रही। लेकिन लगता है अब दोनों के बीच सब ठीक हो गया है तभी दोनों संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में नज़र आ सकते हैं।
दरअसल, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एक रोमांटिक फिल्म बना रहे हैं। ये फिल्म एक ऐसे विषय पर बनी होगी जिस पर पहले कभी कोई फिल्म नहीं बनी है। इसकी खास बात ये होगी कि फिल्म में सलमान और प्रियंका साथ नज़र आ सकते हैं। इस खबर की पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन कॉफ़ी विद करन के शो पर पहुंची प्रियंका ने कन्फर्म कर दिया कि वो संजय भंसाली की फिल्म में काम कर रही हैं। वहीं सलमान को लेकर पहले ही डायरेक्टर भंसाली स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अब बस ये जानना बाकी है कि ये दोनों साथ एक फिल्म में है या डायरेक्टर संजय लीला भंसाली दोनों के साथ अलग अलग फिल्म बना रहे हैं।
आपको बता दें, ऐश्वर्या राय के साथ हम दिल दे चुके सनम के बाद सलमान 19 साल बाद डायरेक्टर भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। वहीं प्रियंका फिल्म पद्मावत में इनके साथ काम कर चुकी हैं। अब सलमान और प्रियंका को वापस किसी फिल्म में देखने का हम सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।