संजय दत्त की फिल्म 'भूमि' के प्रोड्यूसर पर लगा लड़के के साथ यौन शोषण का आरोप !
Updated : April 06, 2018 05:52 PM ISTफिल्म 'भूमि' और 'सरभजीत' के प्रोड्यूसर संदीप सिंह पर आरोप है कि उन्होंने पिछले महीने मॉरिशस में एक लड़के के यौन शोषण का आरोप लगा है। स्विट्ज़रलैंड के इस नाबालिक लड़के ने आरोप लगाया है कि संदीप ने होटल के कमरे में उनके साथ ज़बरदस्ती करने की कोशिश की। उस लड़के का परिवार उस ही होटल में रह रहा था, जिसमें संदीप ठहरे थे।
खबर है कि संदीप सिंह मॉरिशस में फिल्मों के लिए लोकेशन देखने गए थे। उसी दौरान संदीप की दोस्ती उस लड़के से हुई और इन दोनों ने फिल्मों और गानों के बारे में बातचीत करना शुरू किया। बाद में ये दोनों संदीप के कमरे में गए और वहीं संदीप ने लड़के से ज़बरदस्ती की कोशिश की। इसके बाद लड़का किसी तरह वहां से अपनी जान बचकर भागा और उसने अपने पिता को बताया। लड़के के पिता ने होटल के रिसेप्शन पर जाकर इस बारे में बात की लेकिन अफ़सोस उस समय वहां कोई सिक्यूरिटी स्टाफ नहीं था। इसके अलावा होटल के स्टाफ ने भी लड़के के पिता की कोई मदद नहीं की और संदीप ने जल्द ही होटल छोड़ दिया।
डीएनए की खबर के मुताबिक लड़के के पिता का कहना है कि ये घटना 29 मार्च की है। ये वाकया बाचकोम्बर फैमिली होटल Troux aux Biches के रूम नंबर 221 सुबह 11.30 से 12.30 बजे के बीच हुआ। संदीप ने 30 मार्च को ये होटल छोड़ दिया था और शाम 9.30 बजे एयर मॉरिशस की फ्लाइट लेकर चले गये थे।