शाहिद कपूर की कबीर सिंह ने दूसरे दिन भी बनाये कमाई के ये नए रिकॉर्ड !
शाहिद कपूर की कबीर सिंह ने दूसरे दिन भी बनाये कमाई के ये नए रिकॉर्ड !
Updated : June 23, 2019 12:38 PM ISTशाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह रिलीज़ के साथ ही सुर्खियों में बनी हुई है। किसी को फिल्म में शाहिद की इंटेंस परफॉरमेंस पसंद आ रही है। तो कोई इस फिल्म की कहानी को महिला विरोधी बता रहा है। लेकिन कुछ भी कहो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में कामयाब हुई है। अगर कमाई की बात करे तो फिल्म ने पहले दिन 20.21 करोड़ की। तो दूसरे दिन मतलब शनिवार को 22.71 करोड़ कमाए। सिर्फ दो दिन में फिल्म ने कुल 42.92 का बिज़नस किया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#KabirSingh is unstoppable and unshakeable... Continues its heroic run on Day 2... Scores big numbers, despite #INDvAFG #CWC19 cricket match... Eyes ₹ 70 cr [+/-] weekend... Fantastic trending PAN India... Fri 20.21 cr, Sat 22.71 cr. Total: ₹ 42.92 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 23, 2019
शनिवार को भारत अफगानिस्तान क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच की वजह से फिल्म की कमाई को भारी नुक्सान हो सकता था। लेकिन इस बड़े मुकाबले के बावजूद फिल्म ने 22 करोड़ से ज्यादा का बिज़नस कर ये साबित कर दिया कि ये फिल्म सच में धमाल है। अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ़्तों में ये फिल्म कई और बड़े रिकॉर्ड बनाएगी।
कबीर सिंह तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है। ये एक अनोखी लव स्टोरी है जिसे संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहिद और कियारा अडवाणी की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है।