प्रियंका चोपड़ा पर किये इस कमेंट पर अब सलमान खान को इस सिंगर ने दिया करार जवाब !
सलमान खान को इस सिंगर ने दिया करार जवाब !
Updated : May 27, 2019 01:53 PM ISTबॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय रखना नहीं भूलती। उन्होंने कई बार बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों पर निशाना साधा है। इस बार सोना के निशाने पर दबंग सलमान खान हैं। दरअसल, कुछ समय पहले सलमान ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर कमेन्ट किया था कि उन्होंने सिर्फ शादी के लिए अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी। सलमान के इस कमेन्ट पर प्रियंका ने तो नहीं लेकिन सोना महापात्रा ने जवाब दिया है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Cus @priyankachopra has better things to do in life, real men to hang out with & more importantly, girls to inspire with her journey. ???
— SONA (@sonamohapatra) May 26, 2019
सोना ने बिना सलमान का नाम मेंशन करते हुए लिखा है ‘क्योंकि प्रियंका चोपड़ा को लाइफ में बेहतर चीजें करनी हैं, उनके रियल मेन के साथ हैंग आउट करना है और सबसे जरूरी, अपनी जर्नी से लड़कियों को प्रेरित करना है।'
सोना ने सीधे-सीधे सलमान के उन सभी कमेन्ट का एक बार में जवाब दे दिया जो उन्होंने प्रियंका को लेकर दिए थे। बता दें, पहले प्रियंका और सलमान फिल्म भारत में नज़र आने वाले थे। बाद में प्रियंका ने शादी करने का फैसला लिया और फिल्म छोड़ दी। बाद में फिल्म कैटरीना कैफ को कास्ट किया गया। अब ये फिल्म इसी ईद यानी 5 जून को रिलीज़ हो रही है।