सिंगर सोना महापात्रा ने सलमान खान पर फिर साधा निशान, कहा पेपर टाइगर्स को पूजना बंद करें लोग !
सिंगर सोना महापात्रा ने सलमान खान को बताया पेपर टाइगर !
Updated : June 16, 2019 06:17 PM ISTसिंगर सोना महापात्रा बेबाकी से दुनिया के सामने अपनी राय रखती हैं। उन्होंने सलमान खान, कंगना रनौत सहित कई बॉलीवुड स्टार्स पर अपना निशाना साधा है। अब एक बार फिर वो अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हैं। सोना ने इस बार भी सलमान के स्टारडम को टारगेट करते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए सलमान को पेपर टाइगर कहा है। सोना ने ये ट्वीट सलमान की फिल्म भारत के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर किया। उन्होंने इस ट्वीट में लोगों से कहा है कि उन्हें ऐसे पेपर्स टाइगर की पूजा करनी बंद कर देनी चाहिए।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Q. What do you call filmi superstars that don’t even deliver a single, full week of returns in the public domain despite all the hype, promotions & posturing?
— SONA (@sonamohapatra) June 15, 2019
A. Paper Tigers
(P.S : Stop worshipping these paper tigers dear #India . Let’s find & BE more worthy ‘heros’) https://t.co/VkZKUvKj93
बता दें, सोना कई बार अपनी बात बेबाकी से रख चुकी है। इस मामले में उन्होंने कंगना रनौत, सोनाक्षी सिन्हा जैसे स्टार्स के खिलाफ भी अपनी आवाज बुलंद की है। पिछले बार सलमान द्वारा प्रियंका चोपड़ा को टारगेट करने को लेकर सोना ने सलमान का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा था। अब एक बार फिर सलमान सोना के निशाने पर हैं। यहाँ तक इस बार सोना ने सलमान को पेपर टाइगर बता दिया है। अब देखना होगा कि सलमान इस बारे में क्या कहते हैं।