तो इसलिए सोनम कपूर ने बदला अपना नाम !
Updated : February 16, 2019 02:05 PM ISTबॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के बाद अब अपने बदले हुए नाम को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। इन्होंने ट्विटर पर अपना नाम सोनम से बदल कर ‘ज़ोया सिंह सोलंकी’ कर लिया है। दरअसल, ये नाम सोनम ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ के लिए बदला है। इस फिल्म में वो जोया नाम की राजपूत लड़की का किरदार निभा रही हैं। इसके साथ ही फिल्म में मलयालम फिल्म के दुलकर सलमान सोनम के हीरो होंगे। वैसे इससे पहले सलमान इरफ़ान खान की फिल्म ‘कारवां’ में उनके साथ नज़र आ चुके हैं। अब उन्हें इस नए किरदार और नई जोड़ी में देखना मज़ेदार होगा।
ये फिल्म अनुजा चौहान की किताब ‘द ज़ोया फैक्टर’ की किताब पर आधारित है। जो एक राजपूत लड़की जोया की जिंदगी पर आधारित होगी। सोनम इस फिल्म में पहली बार दुलकर सलमान के साथ नज़र आएँगी। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही ये फिल्म इसी साल रिलीज़ होने वाली है।