धर्म को लेकर विवादित ट्वीट्स करके बुरे फंसे सिंगर सोनू निगम !
Updated : April 17, 2017 02:22 PM ISTबॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगम अपने ट्वीट्स को लेकर विवादों में घिर गए है। देश में पहले ही धर्म एक संवेदनशील मुद्दा है। उस पर सोनू के ट्वीट्स ने विवाद बढ़ा दिया है।
आज सुबह सोनू निगम ने अपने ट्विटर हैंडल से चार ट्वीट किये हैं। जिसमें उन्होंने मस्जिद में होनी वाली अज़ान को शोर कहा है। उन्होंने लिखा है कि अज़ान की आवाज़ से रोज़ सुबह उनकी नींद टूट जाती है। हालाँकि सोनू ने न सिर्फ अज़ान को शोर बताया है बल्कि मंदिर-गुरूद्वारे में बजने वाले गानों को भी शोर बताया है। और कहा है इनके संचालक अपना धर्म मनवाने के लिए ऐसा करते हैं।
सोनू ने आज सुबह ये पहला ट्वीट किया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >God bless everyone. I'm not a Muslim and I have to be woken up by the Azaan in the morning. When will this forced religiousness end in India
— Sonu Nigam (@sonunigam) April 16, 2017
इसके बाद सोनू रुके नहीं, आगे उन्होंने कहा मोहम्म्द ने जब इस्लाम बनाया था तब बिजली नहीं थी। फिर एडिसन के बाद मुझे ये शोर क्यों सुनना पड़ता है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >And by the way Mohammed did not have electricity when he made Islam.. Why do I have to have this cacophony after Edison?
— Sonu Nigam (@sonunigam) April 17, 2017
सोनू के इन विवादित ट्वीट के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।और ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। बता दें, बॉलीवुड में सोनू की गिनती चुनिंदा सिंगर्स में होती है। उन्होंने कई बेहतरीन गाने गाये हैं। फिल्म बॉर्डर में संदेसे आते हैं, अग्निपथ-अभी मुझ में कहीं, कल हो न हो, मैं अगर कहूं, जैसे फेमस गानों के लिए उन्हें बहुत से अवार्ड भी मिले हैं।