सोशल मीडिया का खेल निराला सोनू निगम और सोनू सूद के नाम पर लोगों को उलझा डाला !
Updated : April 17, 2017 05:59 PM ISTसोशल मीडिया पर कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। कई बार मामला इतना उल्टा पड़ जाता है कि क्या कहें। सोनू निगम ने सुबह-सुबह अज़ान की आवाज से नींद खुल जाने पर अपनी भड़ास ट्विटर पर निकाली। लोगों ने सिर्फ सोनू का नाम पढ़ा और सोनू निगम की जगह बेचारे सोनू सूद के पीछे पड़ गए।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >No one is allowed to disrespect my religion, not gonna watch his movies anymore. #boycottsonu pic.twitter.com/pMib9SzMbc
— Rofl Gandhi (@RoflGandhi_) April 17, 2017
अब बेचारे सोनू सूद इस बात से बेखबर थे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं अभी तक हैरान हूँ कि हुआ क्या है? किसने कहा? क्या कहा? क्यों और क्या हुआ है?
अभी हाल ही में कुछ लोग स्नैपचैट के सीईओ के एक बयान से नाराज़ होकर स्नैपचैट ऐप डिलीट करने लगे। वहाँ भी यही हालत हुई कि स्नैपचैट की जगह लोगों ने शॉपिंग ऐप ‘स्नैपडील’ को डिलीट करना शुरू कर दिया और उसकी रेटिंग गिरा दी।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >I am still wondering WHO said WHAT n to WHOM ?? n WHO'S asking me to find out WHAT happened WHERE ???
— sonu sood (@SonuSood) April 17, 2017
ये बात हास्यास्पद होने के साथ-साथ दुखद भी है क्योंकि यहाँ लोग टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो धड़ल्ले से करते हैं। लेकिन ऐसी खबरों को देखकर यही कहा जा सकता है कि लोगों को अभी भी सोशल मीडिया की पूरी समझ नहीं है या फिर लोग इतनी जल्दी में हैं कि कुछ समझना नहीं चाहते।