सुनील शेट्टी ने इस फिल्म के लिए लिया योद्धा का अवतार, तस्वीरें देखकर भौंचक्के रह गए लोग !
Updated : January 19, 2019 05:43 PM ISTसुनील शेट्टी बॉलीवुड के सबसे फिट और शानदार बॉडी वाले एक्टर्स में से एक रहे हैं। 90s के दौर में अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ ही सुनील को भी बड़ा एक्शन स्टार माना जाता था। पिछले काफी समय से सुनील स्क्रीन पर नहीं दिखे हैं लेकिन इवेंट्स पर वो अक्सर नज़र आते हैं।
सुनील शेट्टी की हर फोटो पर लोग बाद उनकी फिटनेस देखते रह जाते हैं। सुनील शेट्टी के फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। सुनील शेट्टी एक बार फिर स्क्रीन पर नज़र आने वाले हैं। और इस बार सुनील एक योद्धा के रूप में नज़र आएंगे।
इस गेटअप में सुनील ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। और इस फोटो को दखकर आप बस एक ही शब्द कह पाएंगे- ज़बरदस्त। सुनील शेट्टी, डायरेक्टर प्रियदर्शन की बड़ी फिल्म ‘मरक्कर’ का हिस्सा होंगे।
आपको बता दें कि ये फिल्म मलयालम में बनेगी और हिंदी में भी रिलीज़ होगी। इससे पहले प्रियदर्शन और सुनील शेट्टी साथ में ‘हेराफेरी’ और ‘दे दना दन’ जैसी बेहतरीन कॉमेडी फ़िल्में दे चुके हैं।