सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन का हो गया है ब्रेकअप?
Updated : March 24, 2017 01:19 PM IST
एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत अलग हो गए हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है। अभी कुछ दिन पहले सुशांत ने भी एक टी-शर्ट के जरिये सभी को बता दिया था कि वो सिंगल है।
दोनों होमी अदजानिया की फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग के दौरान नज़दीक आए थे। इसके बाद दोनों को कई बार साथ में समय बिताते देखा गया। फिल्मी पार्टियों में भी दोनों की नज़दीकियां कई बार देखी जा चुकी हैं।
लेकिन अब लगता है कि दोनों को एक-दूसरे का साथ नागवार गुज़र रहा है। सुनने में आ रहा है कि कृति सुशांत के रवैये से काफी परेशान हो गई थीं।
सुशांत के बदलते मूड ने उन्हें परेशान कर दिया था। दोनों के बीच दूरियां भी काफी आ गई थीं। इसलिए रिश्ते को खींचने की बजाय दोनों ने ब्रेकअप करना सही समझा। सुशांत इससे पहले टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को डेट कर रहे थे। दोनों 7 साल तक साथ थे, लेकिन सुशांत के फिल्मों में आने के बाद अंकिता से उनका ब्रेकअप हो गया था।