तापसी पन्नू ने अपने ही अंदाज़ में दिया रंगोली चंदेल को जवाब !
तापसी पन्नू ने अपने ही अंदाज़ में दिया रंगोली चंदेल को जवाब !
Updated : July 12, 2019 11:11 AM ISTकंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अपने विवादित कमेंट के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। रंगोली, दीपिका पादुकोण, अलिया भट्ट समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स को टारगेट कर चुकी हैं। लेकिन इस बार तापसी पन्नू ने उन्हें अपने ही अंदाज़ में जवाब दे डाला।
दरअसल, कुछ समय पहले कंगना की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ का ट्रेलर सामने आया था, जहाँ वरुण धवन सहित कई सेलेब्स ने ट्रेलर की तारीफ की थी। लेकिन रंगोली ने वरुण को तारीफ में कंगना का नाम न लिखने पर उन्हें ट्रोल किया था। अब जब वरुण ने तापसी की फिल्म सांड की आंख के टीज़र की तारीफ की तो तापसी ने मज़ाकिया लहज़े में वरुण से बोल दिया कि उन्होंने तारीफ में उनका नाम क्यों नहीं लिखा। तापसी का ये इशारा रंगोली की तरफ था।
देखिये ये ट्वीट –
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Taapsee and Bhumi are naughty dadis ?? https://t.co/tI4P0UdbM4
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) July 11, 2019
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >. Loving everyone from satish sir, Hussain,raj and specially Kangana aur lead cast ka wohi matlab tha maam ?. Best wishes https://t.co/BTlafMqolu
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) July 3, 2019
बता दें, रंगोली ने कुछ समय पहले तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी बताया था और उन्हें जमकर ट्रोल किया था। अब लगता है तापसी ने अब जा कर ये जवाब दिया है। अब देखना होगा इस पर रंगोली का क्या रिएक्शन आता है।