टीवी कपल विकास कलंत्री और प्रियंका छिब्बर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान !
टीवी कपल विकास कलंत्री और प्रियंका छिब्बर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान !
Updated : May 01, 2019 11:22 AM ISTसीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने रोल के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका छिब्बर और उनके पति विकास कलंत्री जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इस जोड़ी की शादी साल 2012 में हुई थी और अब प्रियंका और विकास अपनी ज़िन्दगी के नए पढ़ाव में कदम रखने जा रहे हैं। विकास ने सोशल मीडिया पर अपनी और प्रियंका की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'एक नयी फीलिंग। एक नयी शुरुआत।'
इसके साथ ही प्रियंका ने भी अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। प्रियंका ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'अपने 100 हज़ार फैन्स की दुनिया में मैं अपने अन्दर एक दुनिया लेकर कदम रख रही हूँ। मैं दोनों के लिए उत्साहित हूँ। शुक्रिया मेरी इंस्टा फैमिली, हमेशा मेरे साथ रहने और मेरा साथ देने के लिए। मेरे और विकास के लिए फिलहाल हमारी ख़ुशी ज़ाहिर करना लगभग नामुमकिन है। हमें हमारा नन्हे मेहमान का इंतज़ार है।'
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
विकास और प्रियंका के काम के बारे में बात करें तो विकास ने कई सीरियलों जैसे - प्यार ज़िन्दगी है, दिल बेचारा प्यार का मारा, जिज्ञासा और जिमी और नयी पड़ोसन में काम किया है। वहीं प्रियंका ने आयुषी अग्रवाल की बहन का रोल सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में निभाया था।