जानिये क्या रहा फ़िल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन रिकॉर्ड !
Updated : August 19, 2017 06:44 PM ISTअक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर फ़िल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। रिलीज़ के बाद से ही फ़िल्म की अच्छी कमाई करने के अनुमान लगाये जा रहे थे। शुरुआत के 8 दिनों के अंदर ही फ़िल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। सलमान खान के बाद अब अक्षय ही ऐसे स्टार है जिनकी 8 फ़िल्मों ने 100 करोड़ या उससे ज्यादा की कमाई की है। हालाँकि बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान अभी भी इस लिस्ट में आगे हैं क्योंकि उनके खाते में 11 फ़िल्में है।
अक्षय के फैंस को उम्मीद थी कि फ़िल्म ये कमाई पहले ही हफ्ते में कर लेगी लेकिन बुधवार और गुरूवार के बाद फ़िल्म का कलेक्शन अचानक 6 करोड़ से 4 करोड़ पर आ गया। इसके बावजूद ये कयास लगाये जा रहे हैं कि फ़िल्म दूसरे हफ्ते में फिर कलेक्शन जूटा लेगी क्योंकि अभी भी इसके चर्चे है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js">#ToiletEkPremKatha Fri 13.10 cr, Sat 17.10 cr, Sun 21.25 cr, Mon 12 cr, Tue 20 cr, Wed 6.50 cr, Thu 6.10 cr. Total: ₹ 96.05 cr. ??? #TEPK
— taran adarsh (@taran_adarsh) 18 August 2017
फ़िल्म के कलेक्शन की जानकारी मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके दी है। बुधवार और गुरूवार को छुट्टी न होने के बावजूद फ़िल्म ने अच्छा ख़ासा कलेक्शन किया। फ़िल्म वाकई में हिट साबित हुई क्योंकि इसका बजट बाकी फ़िल्मों से काफी कम है। इस साल बॉलीवुड फ़िल्मों को 100 करोड़ क्लब में पहुंचना काफ़ी मुश्किल हो गया है। फ़िल्म बाहुबली के बाद ये एक ऐसी फ़िल्म साबित हुई जिसने दर्शकों को सिनेमा घरों तक खींचा।