पहले ही दिन में बॉक्स-ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'इत्तेफाक' ने की ख़ास कमाई !
Updated : November 04, 2017 01:09 PM ISTबॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'इत्तेफाक' रिलीज हो चुकी है। यह एक मर्डर मिस्ट्री है और फ़िल्म के अंत तक आपके लिए ये जान पाना मुश्किल होगा कि असली कातिल कौन है। यह फिल्म 1969 में रिलीज हुई राजेश खन्ना और नंदा की फिल्म की रीमेक है। फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत बनी है।इस फ़िल्म की कहानी तीन पहलू पर चलती है एक माया (सोनाक्षी सिन्हा) दूसरा विक्रम यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक सच। इसी सच की तलाश करते हैं इंस्पेक्टर देव यानी अक्षय खन्ना। अगर बात करे फ़िल्म की कमाई की तो पहले दिन की कमाई में इसे लगभग 4.05 करोड़ रुपए मिले हैं। मूवी क्रिटिक एनालिस्ट तरन आदर्श ने इसका सही आकलन किया है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#Ittefaq started slow, but picked up towards evening... Sat + Sun biz growth crucial... Fri ₹ 4.05 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) 4 November 2017
बताया जा रहा था कि फिल्म पहले वीकेंड तक 13 से 15 करोड़ तक की कमाई कर लेगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से यह आंकड़े जारी किए। उन्होंने लिखा 'इत्तेफाक ने धीमी शुरुआत की है लेकिन शाम के शोज में इसने अच्छी कमाई की। शनिवार और रविवार के आंकड़े बहुत माइने रखेंग'।फिल्म की खूब तारीफ हो रही है और समीक्षकों ने भी इसे सराहा है। एेसे में शनिवार और रविवार का कलेक्शन बढ़ सकता है। शाहरुख खान और करण जौहर जैसे बड़े नाम 'इत्तेफाक' से जुड़े हैं तो इसका प्रचार बड़े स्तर पर अपने आप ही हो रहा है। आपको बता दें शाहरुख इस फ़िल्म को करण जौहर के साथ को-प्रोड्यूस कर रहे हैं और इस फ़िल्म के निर्देशक बीआर चोपड़ा के पोते अभय चोपड़ा हैं।