इस दमदार फिल्म में पहली बार साथ दिखेगी अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की जोड़ी !
Updated : July 04, 2017 11:58 AM ISTबॉलीवुड में आपको बहुत जल्द एक फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। और ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की है। आपको बता दें, ये दोनों आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म का हिस्सा होंगे। आदित्य चोपड़ा ‘मेड इन इंडिया’ कांसेप्ट पर आधारित एक फिल्म बनाने वाले हैं, जिसका नाम ‘सुई-धागा मेड इन इंडिया’ होगा। आप इस फिल्म के नाम से ही समझ सकते हैं कि ये एक अलग तरह की कहानी होगी जो आम लोगो के इंटरेस्ट को देख कर बनाई जा रही है। इस फिल्म में पहली बार वरुण और अनुष्का साथ में देखेंगे।
इस फिल्म की कहानी लेखन और निर्देशन का काम फिल्म ‘दम लगा कर हईशा’ के डायरेक्टर सरत कटारिया और इसी फिल्म के प्रोड्यूसर मनीष शर्मा इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। आपको बता दें, फिल्म ‘दम लगा कर हईशा’ भी एक अलग कांसेप्ट पर आधारित सामान्य सी फिल्म थी, इस फिल्म की सादगी और अलग कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म भी लगभग उसी तरह अलग है। हो सकता है ये फिल्म भी ‘दम लगा कर हईशा’ की तरह छा जाए।
वैसे अगर इस फिल्म में कहानी लेखन सही से किया गया और उस में दोनों कलाकारों की दमदार एक्टिंग हुई तो इस फिल्म को हिट होने ने नहीं रोका जा सकता। ये फिल्म 2018 में गाँधी जयंती पर रिलीज़ की जा सकती है।