विडियो: विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड के बारे में जानकर ऐसा था उनके मम्मी-पापा का रिएक्शन !
Updated : February 12, 2019 05:10 PM ISTविक्की कौशल के बारे में इस समय हर व्यक्ति कुछ न कुछ नया जानना चाहता है। कुछ ही फिल्मों से सुपरस्टार बन चुके विक्की कौशल के टैलेंट पर हर किसी को ज़बरदस्त भरोसा है। लोग विक्की से जुड़ी हर बात, हर जानकारी को खोज-खोज कर देख रहे हैं।
इसी सिलसिले में विक्की का एक नया विडियो वायरल हो गया है। इस विडियो में विक्की ने एक पूरा एक्ट कर के दिखाया है कि जब उन्होंने पहली बार घर पर अपने डेट करने के बारे में बताया, तो उनके मम्मी-पापा ने किस तरह रिएक्शन दिया।
इस विडियो में जिस तरह का रिएक्शन विक्की ने दिखाया है, वो बिल्कुल किसी भी आम घर के पेरेंट्स की तरह है। और यही वजह है कि लोग इस विडियो से खुद को खूब रिलेट कर पा रहे हैं। ये विडियो फेमसली फिल्मफेयर शो का है जहां विक्की इंटरव्यू दे रहे हैं।
जब होस्ट जितेश पिल्लई ने उन्हें कहा कि वो मम्मी की तरफ ज्यादा रहते हैं या पापा की तरफ, तो विक्की ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि वो दोनों मिल के मेरे खिलाफ टीम बना लेते हैं। और फिर उन्होंने वो घटना बताई जब उन्होंने पहली बार अपने घर पर अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताया था।
यहां देखिए विक्की कौशल का ये मजेदार विडियो:
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >The wait is finally over!
— Filmfare (@filmfare) February 11, 2019
Catch @vickykaushal09 as candid as can be in the episode of #FamouslyFilmfare S2. @AmexIndia | @MyNykaa pic.twitter.com/enYFbwVAgk