2018 में भारत में सबसे ज्यादा पसंद की गयी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की करवाचौथ की तस्वीर !
Updated : December 06, 2018 05:41 PM ISTविराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट के पॉवर कपल हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी से लेकर शादी तक हम सभी को पसंद है और इनकी कई फैन्स दुनियाभर में हैं। जहाँ विराट और अनुष्का समय-समय पर अपनी साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं वहीं उनकी एक तस्वीर ने इस साल बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। जी हाँ, विराट कोहली द्वारा अपनी और अनुष्का शर्मा करवाचौथ पर शेयर की गयी तस्वीर को देशभर में सबसे ज्यादा लाइक्स मिले हैं। ये तस्वीर आते ही सभी के बीच इसकी खूब चर्चा हुआ थी। विराट ने इस तस्वीर को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा था, 'मेरी ज़िन्दगी, मेरा जहान! करवाचौथ!'
इस तस्वीर को ट्विटर पर 14,278 रिट्वीट और 216,069 लाइक्स मिले, जिसके साथ ये तस्वीर साल 2018 की सबसे ज्यादा पसंद की गयी तस्वीर बन गयी है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >My life. My universe. ❤❤ Karvachauth ❤? @AnushkaSharma pic.twitter.com/a2v18dh8rH
— Virat Kohli (@imVkohli) October 27, 2018
बता दें कि विराट और अनुष्का ने साल 2017 में 11 दिसम्बर को शादी की थी और ये दोनों जल्द ही अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे। विराट फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया के टूर पर हैं और क्रिकेट खेल रहे हैं तो वहीं अनुष्का अपनी फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। माना जा रहा है कि अनुष्का प्रमोशन से समय निकालकर अपनी सालगिरह के लिए विराट से मिलेंगी।