विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय पर किये ट्वीट को डिलीट कर मांगी माफ़ी !
ऐश्वर्या पर मीम शेयर करने पर विवेक ओबेरॉय ने मांगी माफ़ी !
Updated : May 21, 2019 10:27 AM ISTबॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर किये ट्वीट को लेकर मुसीबत में फंस गए हैं। विवेक ने ऐश्वर्या का मजाक बनाते हुए एक मीम्स अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था जिसे लेकर उनपर एक महिला की तस्वीर को गलत तरह से इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। विवेक के इस ट्वीट पर न सिर्फ आम लोग बल्कि कई बड़े नामचीन लोगों ने भी उनका विरोध किया है। सोनम कपूर ने तो उनकी इस हरकत को घटिया बता दिया। अब इस पूरे विवाद पर विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट कर माफ़ी मांगी है।
विवेक ने दो ट्वीट करते हुए बताया कि वो पिछले करीब 10 सालों से वंचित लड़कियों को सशक्त बनाते आ रहे हैं। वो कभी किसी महिला को अपमानित करने के बारे में सोच भी नहीं सकते।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Sometimes what appears to be funny and harmless at first glance to one, may not be so to others. I have spent the last 10 years empowering more than 2000 underprivileged girls, I cant even think of being disrespectful to any woman ever.
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 21, 2019
इसके बाद उन्होंने दूसरे ट्वीट में माफ़ी मांगते हुए लिखा कि अगर उन्हें शेयर किये गए हुए मीम्स से अगर किसी को दुख पहुंचा है तो वो इसके लिए माफे मांगे हैं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Sometimes what appears to be funny and harmless at first glance to one, may not be so to others. I have spent the last 10 years empowering more than 2000 underprivileged girls, I cant even think of being disrespectful to any woman ever.
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 21, 2019
बता दें, पहले विवेक ने अपने ट्वीट को लेकर माफ़ी मांगने से इनकार कर दिया था। उन्होंने न्यूज़ चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था ‘मुझे नहीं लगता है कि उन्होंने कोई गलती की है। मैं इसके लिए माफ़ी नहीं मांगूंगा।’ हालांकि, आज सुबह उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट करते हुए माफ़ी भी मांग ली है।