फिल्म कलंक के नए विडियो में आपको हुस्नाबाद की सैर कराएँगे वरुण धवन, देखिये !
Updated : April 07, 2019 05:11 PM ISTवरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म कलंक की रिलीज़ जैसे-जैसे पास आती जा रही है, इसका प्रमोशन भी और ज्यादा जोर पकड़ रहा है। फिल्म कलंक 1945 के भारत के समय पर बनी एक प्रेम कहानी है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज़ हुआ है और आपको समझ आएगा कि आलिया भट्ट के किरदार रूप के गुस्से में लिए एक फैसले की वजह से फिल्म के सभी किरदारों की ज़िन्दगी बर्बाद हुई है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, देव के किरदार में हैं जो कि रूप का पति है वहीं वरुण धवन, ज़फर के किरदार में हैं, जो रूप का प्रेमी है।
भारत की आज़ादी से पहले के समय में सेट इस फिल्म का एक नया बिहाइंड द सीन्स विडियो आज रिलीज़ हुआ है। इस विडियो में आप ज़फर यानी वरुण धवन अपना शहर हुस्नाबाद आपको घुमायेंगे। फिल्म के हुस्नाबाद के सेट्स को सेट डिज़ाइनर अमृता महल नकई ने तीन महीने के समय में 700 कारीगरों की मदद से बनाया था। फिल्म के DOP बिनोद प्रधान को आप विडियो में ये बताते सुन सकते हैं कि उन्होंने कभी भी इतने बड़े सेट्स पर काम नहीं किया है।
देखिये वरुण धवन का ये नया विडियो यहाँ -
कलंक के ट्रेलर लॉन्च पर करण जौहर ने बताया था कि वैसे तो उनकी सभी फ़िल्में उनके लिए स्पेशल होती हैं। लेकिन कलंक उनके लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बाकि चीजों से बढ़कर है क्योंकि ये उनके पिता यश जौहर का सपना था, जो अब रिलीज़ होने जा रहा है।